शिक्षा मित्र संघ ने मनाया काला दिवस
बहराइच, जुलाई 25 -- नानपारा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले बलहा ब्लॉक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा मित्रों के समायोजन को रद्द किए जाने की याद में हर साल इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र के निर्देशन और महामंत्री राहुल पांडे के सानिध्य में आयोजित सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अली ने की। संचालन गणेश प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समायोजन रद्द होने से आहत होकर अब तक लगभग 15 हजार शिक्षा मित्र अपनी जान गंवा चुके हैं। दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनके छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने मनाया काला दिवस, सेवा सुरक्षा की लगाई गुहार यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.