इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- इटावा, संवाददाता। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। इसमें शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में शिक्षामित्रों के हित में पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव व महामंत्री सुशील तिवारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने और निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जाने पर संगठन मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है। इसके साथ ही मांग की गई कि नवंबर 2026 में प्रस्तावित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शिक्षामित्रों को भी शामिल होने का अवसर दिया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्...