अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़ । शिक्षा मित्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ शिक्षा मित्र हित में सकारात्मक पहल करने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह का उनके आवास पर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने मानदेय वृद्धि करके शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति ठीक करने का काम किया है। जिला महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि सरकार ने पांच लाख का कैशलेश इलाज की व्यवस्था कर एक जीवन दान देने का काम किया है। इस अवसर पर सदानंद कुमार जिला संरक्षक, सत्यप्रकाश शर्मा मंडल संरक्षक, अविनाश कुमार, गुलाब सिंह, आशा कुमारी, राखी जादौन. माधव तिवारी, सुशील जादौन, धर्मेन्द्र शर्मा, के. पी. चौहान, प्रकाश चंद्र, राजकुमार शर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...