बरेली, मई 8 -- फतेहगंज पश्चिमी। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों ने टोल प्लाजा पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने शिक्षामित्रों को वर्ष में 12 माह मानदेय दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि शिक्षामित्रों को उनके जिले एवं नजदीक तैनात करने की व्यवस्था सरकार ने की है। संजीव गंगवार, सतीश चंद्र दौलत राम, मेंधांश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...