औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद औरैया के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बीएसए को एक मांगपत्र सौंपा। संगठन ने समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। पदाधिकारियों ने वार्ता में समय पर मानदेय भुगतान, 30 जनवरी तक लंबित मानदेय की राशि, मांग के अनुरूप स्थानांतरण, मानदेय कटौती की भरपाई, एकल विद्यालयों में शिक्षक की तैनाती और बीएलओ ड्यूटी के कारण स्थानांतरण न हो पाने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। संगठन ने अधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संत कुमार शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.