लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की तर्ज पर शिक्षा मित्रों को बेसिक शिक्षा विभाग में स्थाई कर्मचारी के रूप में संविलियन करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अगर शिक्षामित्रों को पुनः सहायक अध्यापक बनाने में सुप्रीम कोर्ट का आदेश बाधक बन रहा है तो यूपी सरकार को चाहिए कि 1.48 लाख शिक्षामित्रों को छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग में स्थाई कर्मचारी की भांति संविलियन करे ताकि उसका परिवार सम्मानपूर्वक जीवन व्यापन कर सकें। उन्होंने मांग की कि सरकार आगामी बजट सत्र में शिक्षा मित्रों के लिए विशेष प्रावधान करके उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाए। इस सरकार से शिक्षा मित्रों एवं उनके परिवारों को बहुत उम्मीदें है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.