वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- एक तरफ यूपी में शिक्षा मित्रों-अनुदेशकों के बीच मानदेय बढ़ने से जश्न का माहौल है तो वहीं शामली जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में नोशनल पदोन्नति के बाद बाहरी जनपदों से अपनी इच्छा पर आए शिक्षकों के पदोन्नत वेतमान का गड़बड़झाला सामने आया है। इस दायरे में अब तक 14 शिक्षक आए हैं। छह साल उक्त शिक्षक पदोन्नत वेतनमान दिया जाता रहा, लेकिन अब विभाग ने इन सभी का वेतन काटने के साथ ही इनसे भी रिकवरी की तैयारी कर रहा है। लेखा विभाग ने इन सभी बढ़ा वेतन काट दिया। बेसिक शिक्षा विभाग में बाहरी जनपदों तैनात शिक्षक अपनी इच्छा पर दूसरे जनपद में ट्रांसफर चाहता है तो उसे पे प्रोक्टेशन के तहत प्रमोशन सरेंडर करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षा ...