शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य
हरिद्वार, मई 27 -- शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार और शिक्षाविद् त्रिलोक चंद्र भट्ट ने प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर विधिवत जिम्मेदारी दी। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत और प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में त्रिलोक चंद्र भट्ट को दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर ललित भट्ट, हर्ष मोहन, पूरन सिंह रावत, डॉ. अजय नेगी, प्रकाश बहुखंडी, भानु प्रकाश गैरोला, भगवती प्रसाद, ललित सिंह रावत और मनोज सिंह चौहान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.