अल्मोड़ा, मार्च 7 -- डीएलएड बैच 2021-22 के प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग की। शिक्षा मंत्री से मिले प्रशिक्षुओं ने कहा कि उन्होंने डीएलएड का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। लंबे समय से प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाय ताकि प्रशिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिल सके। शिक्षा मंत्री ने अप्रैल पहले सप्ताह से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को अवसर देने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। यहां हरीश, विवेक, अंशुमन, मोहित, अनूप, शिवानी, रितेश, ईश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.