भभुआ, जून 18 -- नुआंव, रामगढ़, मोहनियां का करेंगे दौरा, शाम में होगी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक मुंडेश्वरी धाम में करेंगे पूजा, अधिकारियों के साथ करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को कैमूर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे।

दौरे का कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण करने के साथ-साथ शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे नुआंव पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे रामगढ़ तथा दोपहर 2:45 बजे मोहनियां में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों से भी म...