बिहारशरीफ, मई 27 -- ​नालंदा, निज संवाददाता। नवनियुक्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय ने शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से औपचारिक मुलाकात की। मंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। संघ की ओर से पूर्ण वेतनमान, ससमय वेतन भुगतान, सेवा निरंतरता, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और शनिवार को हाफ-डे (अर्ध-कार्यदिवस) लागू करने जैसी प्रमुख मांगें रखी गयी। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा) यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...