शिक्षा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांध का किया निरीक्षण
गोपालगंज, सितम्बर 29 -- बैकुंठपुर। गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और आयी बाढ़ को लेकर सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्यारेपुर, मटियारी, मुंजा, नरवार, सलेमपुर, पकहा, बहरामपुर, शीतलपुर, महारानी, टंडसपुर, बंजरिया, सिकटिया एवं दिपऊ सहित कई क्षेत्रों का जायजा लिया। बांध की स्थिति, नदी के जलस्तर तथा संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि तटबंधों की लगातार निगरानी के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.