देहरादून, अगस्त 13 -- पौड़ी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में गुरुवार को तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया। गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस रैली का आयोजन थलीसैंण बस स्टेशन से लेकर महाविद्यालय तक हुआ। तिरंगा रैली का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं और लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महाविद्यालय परिवार और छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में भाजपा...