कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा। भाकपा माले की कोडरमा प्रखंड इकाई ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को नजरबंद कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। साथ ही संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की गई। कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता, बिनोद पांडे, मुन्ना यादव, शहदेव मंडल, मोहम्मद शमीम, दुर्गा प्रसाद शाही, अमर कुमार, भोला यादव, राजू साव, मोहम्मद कलीम, राजेश पासवान, गणेश राणा, बिनोद दास, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षा मंत्री के ...