मुरादाबाद, जुलाई 25 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिलारी स्थित डाक बंगला परिसर में सपा के कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और इसे छात्रों तथा युवाओं की आवाज की जीत बताया गया। इस अवसर पर विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा, यह छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की बड़ी जीत है। देशभर में छात्रों ने जिन मुद्दों को मजबूती से उठाया, उनकी आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सका। लोकतंत्र में जनता और छात्रों की आवाज सबसे ऊपर होती है। सपा हमेशा शिक्षा, रोजगार, किसानों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ प्रयागराज में सड़क पर उतर...