बुलंदशहर, जुलाई 25 -- स्याना। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और इसे छात्रों के संघर्ष तथा कांग्रेस के लगातार आंदोलन की जीत बताया। कांग्रेस नेता डॉ. इरफान खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जताई। डॉ. इरफान खान ने कहा कि इस पूरे आंदोलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका अहम रही। उन्होंने छात्रों की आवाज को लगातार संसद और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठाया, जिसके चलते सरकार पर जवाबदेही का दबाव बना। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, राजपाल चौधरी, नासिर मेवाती, फुरकान खान, अफसर सैफी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद कांग्रेस...