शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर एआईवाईएफ ने मनाया जश्न
बेगुसराय, जुलाई 26 -- मटिहानी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्र आंदोलन की समाप्ति की घोषणा के बाद मटिहानी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाक पुनर्वास परिसर में एआईवाईएफ कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने खुशी जताई। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। संगठन के अंचल सचिव अमोद कुमार ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की वापसी सहित छात्र-युवाओं की मांगों को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चलाया गया। उन्होंने इसे छात्र-युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। कार्यक्रम में बिट्टू कुमार, सचिन कुमार, अंकु कुमार, चीकू कुमार, सनम कुमार, रोशन कुमार, गुलशन कुमार, रोनित कुमार, सोल कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.