रांची, जुलाई 11 -- तमाड़, प्रतिनिधि। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत आंदोलन जारी रहेगा। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत सिंह ने तमाड़ में अभियान की शुरुआत के दौरान कही।

अभियान की शुरुआत भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत तमाड़ इंटर महाविद्यालय, सलगाडीह से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनीत सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों की आवाज़ उन्होंने कहा कि 'छात्रों की गूंज' अभियान छात्रों की आवाज को उठाने का माध्यम है। जब तक पेपर लीक पर प्रभावी क...