शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन
देहरादून, जून 6 -- देहरादून। नीट परीक्षा में पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए, लेकिन शिक्षा मंत्रालय प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा। यह भी पढ़ें- गढ़वाल विवि के छात्रों ने नीट परीक्षा लीक मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.