सोनभद्र, जुलाई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में चाचा नेहरू पार्क के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं पर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क से हाइडिल मैदान तक नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए नारेबाजी कर रहे थे। छात्र नेता सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में स्याल्दे में भी फूटा गुस्सा शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न हालात की नैतिक जिम्...