मधुबनी, जुलाई 25 -- फुलपरास,एक संवाददाता। मिथिलांचल संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को घोघरडीहा स्टेशन चौक स्थित विद्यापति गोलंबर के समीप शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान: पेपर लीक के खिलाफ कभी खाए थे डंडे, अब खुद छोड़नी पड़ी शिक्षा मंत्री की कुर्सी!प्रदर्शन के कारण इस दौरान "लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी" सहित कई नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समिति के सदस्यों ने इसे छात्रों के लंबे आंदोलन और संघर्ष की जीत बताते हुए जश्न मनाया। प्रदर्शन का नेतृत्व ई. गौड़ीशंकर यादव, पूर्व मु...