बेगुसराय, जुलाई 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। छात्रों पर हो रहे अत्याचार एवं लाठीचार्ज तथा पटना में सदाकत आश्रम पर हंगामा करने एवं पत्थर बाजी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इस दौरान देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस भवन स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल से प्रदर्शन करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक तक व वापसी में आयुर्वेदिक कॉलेज होते हुए रेलवे गुमटी स्थित बाजार के पास सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमें को वायस लेने की मांग की। नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह ने आदि ने कहा कि बीजेपी ने भारत को बर्बाद कर दिया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा म...