बागेश्वर, मार्च 5 -- कांडा। तहसील के एकमात्र महाविद्यालय कांडा में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की घोषणाएं आज भी अधूरी हैं। कांडा महोत्सव के दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की थीं। लोगों को उम्मीद थी कि इन पर जल्द अमल होगा, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकांश घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इससे क्षेत्र के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उस समय शिक्षा मंत्री रावत ने कहा था कि डिग्री कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर छह महीने के भीतर डामरीकरण किया जाएगा। साथ ही कॉलेज का हर तरह से कायाकल्प करने की बात भी कही थी। लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.