प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- युवा शक्ति के आगे सरकार की हठधर्मिता नहीं चल सकी। जहां शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा वहीं प्रधानमंत्री का घमंड चूर हो गया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवा शक्ति की जीत है। ये बातें किसान कांग्रेस के उत्तर मध्य जोन महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी करुण पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा, दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक समेत 150 पेपर लीक को लेकर सरकार की जवाबदेही पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश का युवा धरने पर बैठा है। लेकिन सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। 20 जुलाई से शुरू हुए संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष धरने के समर्थन में संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन : अब तक क्या क्या हुआ? देश के कोने कोने से शुरू हुए युवाओं क...