मोतिहारी, जुलाई 27 -- तेतरिया,निसं। वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन का ही नतीजा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया। यह आंदोलित छात्रों की जीत हुई है। उन्होंने आंदोलन में छात्रों पर एफआईआर दर्ज होने व गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एफआईआर को खत्म करने व गिरफ्तार छात्रों को शीघ्र रिहा करने की मांग सरकार से की है। श्री सहनी तेतरिया प्रखंड के पुनास लहलादपुर पंचायत के मुखिया पति सह विधानपरिषद महेश्वर सिंह के प्रखंड प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस दौरान बातचीत में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बांकीपुर विस उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होगी। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद...