शिक्षा भारती के पांच बच्चे मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयनित
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- खटीमा। शिक्षा भारती स्कूल के पांच विद्यार्थी प्रिंस, जिया वर्मा, अर्नव चंद, कृष्णा, हिमानी का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान के लिए चयन हुआ है। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गुरुवार को प्रार्थना सभा में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी पांचों बच्चों को सम्मानित कर प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। स्कूल के एमडी विनय पांडेय ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को इस योजना के लाभ से और ज्यादा उत्साह मिला है। इस योजना का उद्देश्य कम उम्र के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर बिना किसी बाधा के खेल का अभ्यास करना है। इस दौरान प्रधानाचार्य डीसी उप्रेती, विकास पांडेय, सीमा उप्रेती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.