झांसी, जून 30 -- झांसी। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोशिऐशनका द्विवार्षिक अधिवेशन शिक्ष भवन प्रांगण में हुआ। अधिवेशन को सम्बोधित करते पूर्व महामंत्री श्याम सुन्दर तिवारी ने संगठन के सदस्यों की लम्बित मांगों को निस्तारित कराने हेतु भरोसा दिया। प्रथम सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत पूर्वान्ह 10 बजे से नामांकन द्वितीय सत्र में जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन निवार्चन अधिकारी आलोक शांडिल्य तत्कालीन उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर झॉसी व रामसिया यादव पूर्व उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज झॉसी द्वारा मण्डलीय पर्यवेक्षक राजेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष की देख-रेख में कराया। गठित कार्य समिति में मनीष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र राजपूत सचिव, घनश्यामदास कोषाध्यक्ष तथा कुमार को आडीटर निर्विरोध निर्वाचि...