मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा भवन के तीन मंजिले भवन में ऊपरी महले तक पहुंचने में बुजुर्गों को परेशानी होती है। अधिकारियों तक इनकी पहुंच आसान हो, इसके लिए शिक्षा भवन में जल्द लिफ्ट लगेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.राजेन्दर ने डीईओ को इसका निर्देश दिया। शुक्रवार को वह मुजफ्फरपुर आए हुए थे। अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा भवन के सभी कार्यालयों को देखा। सफाई व्यवस्था की उन्होंने तारीफ भी की। शिक्षकों के वेतन, छात्रवृति, योजनाओं के हिसाब की उन्होंने समीक्षा भी की। जिले में वेतन भुगतान की स्थिति ठीक है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसका समय पर निष्पादन करवाएं। यह राशि बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए मिलती है। समय पर नहीं मिले तो कोई फायदा नहीं है। निजी स्कूलों की प्रस्वीकृति को लेक...