पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।दशकों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। शिक्षा भवन बनकर तैयार हो गया है। अब एक छत के नीचे शिक्षा विभाग का सभी परिवार होगा। शिक्षा विभाग के अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे सभी विभागीय कार्यालय एक छत के नीचे होंगे। पूर्णिया में 4.4 करोड़ की लागत से शिक्षा भवन बनकर तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब सिर्फ शिक्षा भवन तक पहुंचने वाले रास्ता का निर्माण शेष है, जबकि शिक्षा विभाग की ओर से नगर निगम से पहले ही शिक्षा भवन तक के मार्ग के निर्माण के लिए आग्रह किया जा चुका है। मगर अब तक शिक्षा भवन तक आवागमन के लिए सम्पर्क पथ का निर्माण नहीं हो सका है। वैसे शिक्षा भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से टेबुल और कुर्सियां लगाई जा रही है। साथ ही मई माह के प्रथम सप्...