रामनगर, फरवरी 25 -- रामनगर। शिक्षा निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून में निदेशक से मारपीट व अभद्रता प्रकरण में चल रहे प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार आन्दोलन के तहत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् में तीसरे दिन बुधवार को भी धरना जारी रहा। विभिन्न संगठनों के प्रान्तीय स्तर पर गठित अधिकारी-शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। वक्ताओं ने सरकारी संस्थानों में अधिकारियों-शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भय के माहौल को दूर करने के लिए इस संबंध में एसओपी जारी करने की मांग की। इस मौके पर शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी, उविशि परिषद रामनगर के अध्यक्ष दरपान सिंह रौतेला, नवीन चंद्र घिल्डियाल, डॉ. नन्दन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.