गया, जुलाई 20 -- नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शिक्षा बचाओ आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मगध विश्वविद्यालय के गेट संख्या-1 पर विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालकर दाह संस्कार किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कौटिल्य छात्रावास, कर्पूरी ठाकुर छात्रावास सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और छात्रावासों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान पेपर लीक बंद करो, शिक्षा बचाओ-देश बचाओ और छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इंकलाबी छात्र संगठन के संयोजक दीपक कुमार दांगी ने कहा कि लगातार पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। यह भी पढ़...