पूर्णिया, जुलाई 19 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत आज पूर्णिया में जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) अध्यक्ष कुमार आदित्य एवं (ग्रामीण) अध्यक्ष अफरोज आलम के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस गिरिजा चौक से आर.एन. शाह चौक तक निकाला गया, जिसमें छात्रों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने हाथों में मशाल लेकर केंद्र सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों और लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों के खिलाफ अपना प्रचंड आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बेरोजगारी के सवाल पर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूसछात्रों के नारों से गूंजता शहर जुलूस के दौरान छात्रों ने "पेपर लीक बंद करो", "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो", "शिक्षा पर 5% बजट लागू करो" जैसे नारों से पूरे शह...