आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़। साक्षरता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षा प्रेरकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संविदा बहाली और लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा प्रेरकों ने मांग की है कि साक्षर भारत मिशन योजना के अंतर्गत पूर्व में कार्यरत रहे संविदा कर्मियों को दोबारा बहाल किया जाए। साथ ही पिछले 20 से 25 माह से बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग एक लाख और पूरे देश में करीब साढ़े पांच लाख शिक्षा प्रेरक बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। इनमें आधे से अधिक महिलाएं हैं, जिन पर परिवार की भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.