भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीएड तृतीय समेस्टर के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए चित्रकूट रवाना होंगे। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट जाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी डॉ. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थी रवाना हुए। विद्यार्थी जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां की शिक्षा गुणवत्ता और ऐतिहासिकता की जानकारी प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को वहां के प्रवक्ता प्रोफेसर रीना पांडेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम भवन का भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थियों को वहां के प्रवक्ता प्रोफेसर रीना पांडेय के नेतृत्व में विद्याथी भ्रमण करेंगे। डा. नीतू मिश्र एवं डॉ. संध्या पांडेय ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को...