मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाके के जरूरतमंद परिवार के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए भूमिहार महिला समाज ने गोद लिया है। ऐसे बच्चे जिनके पिता की मौत हो गयी और पैसे के अभाव में शिक्षा बंद हो गई थी, इन बच्चों को 12वीं कक्षा तक की शिक्षा दी जाएगी।कुल 16 बच्चों को गोद लिया गया है। भूमिहार महिला समाज की संस्थापिका प्रीति प्रिया ने बताया कि सभी बच्चे हमारे बीएमएस की महिलाओं द्वारा गोद लिए गए हैं। अब शिक्षित समाज मुहिम में बच्चों की संख्या 82 हो जाएगी। 11 बच्चों का नामांकन ओपेन स्काई पब्लिक स्कूल में, 3 बच्चे का ओरियन स्कूल में कराया गया है। इस मौके पर बीएमएस मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष गुंजन रानी समेत सभी सदस्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...