पटना, अगस्त 15 -- Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा और परीक्षा में सुधार के लिए बड़ा ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में सीएम ने कहा कि एक उच्च स्तरीय गुणवत्ता कमेटी का गठन किया जाएगा जो राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और इसे प्रभावी बनाने के लिए काम करेगा। इसके अलावे परीक्षा व्यवस्था में सुधार और नियंत्रण के लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में एक कमेटी बनेगी। सम्राट चौधरी ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार झंडोत्तोलन किया। सीएम ने जेन जी की चिंताओं को अड्रेस करते हुए कई आश्वासन दिए। सीएम के रूप में उन्होंने पहली बार झंडा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से झंडोत्तोलन के बाद परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर चिंता जताते हुए इस में सुधार का आश्वासन दिया। मुख्यमंत...