शिक्षा पर आज से पटना में मंथन, एआई के बेहतर उपयोग पर जोर रहेगा
पटना, अगस्त 8 -- शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रविवार से अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। सोमवार को इसका समापन होगा। कार्यक्रम के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी इसकी अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला सह चिंतन शिविर में शिक्षा विभाग के करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षक स्थानांतरण, स्मार्ट क्लास, ई-शिक्षाकोष एवं एचआरएमएस, आईआईटी आधारित प्रयोगशालाएं, व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल नवाचार, इंटरनेट, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- मंत्री, विधायक और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.