आरा, अगस्त 10 -- आरा। कायमनगर स्थित तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष नवाचार गुणवत्ता एवं समावेशी शिक्षा की ओर विषय पर चर्चा हुई। सचिव सह पूर्व एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह नीति पाठ्यक्रम में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि एनईपी 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी और कौशल आधारित बनाने की ऐतिहासिक पहल है। यह भी पढ़ें- पोस्टर प्रतियोगिता में भावना प्रथम इसका उद्देश्य के...