शिक्षा निदेशालय सख्त, देर से आने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, मई 26 -- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कार्यालयों में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद समयपालन और कार्य निष्पादन में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9:30 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक कार्य निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करने और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों का आने-जाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.