प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को निदेशालय परिसर में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम भारती, अशोक 'बेशरम', मोहिनी श्रीवास्तव और डॉ. नीलम तिवारी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. शशि कपूर, संयुक्त शिक्षा निदेशक अर्थ महेंद्र सिंह, अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार सीएल चौरसिया, कर्मचारी संघ मंत्री सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष धनश्याम यादव तथा एमएलसी मान सिंह यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.