शिक्षा निदेशालय के मुख्य भवन का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश
प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक और बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में विभागीय समीक्षा की। दो-दो करोड़ से अधिक धनराशि से शिक्षा निदेशालय की लाल और हरी बिल्डिंग की मरम्मत की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। निदेशालय के जर्जर हो चुके मुख्य भवन के जीर्णोद्धार के लिए राजकीय निर्माण निगम या आवास विकास परिषद से प्रस्ताव बनवाकर भेजने को कहा। साथ ही परिसर में उच्च स्तरीय शौचालय और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा निदेशालय का भ्रमण किया और हर अनुभाग में जाकर प्रशासनिक अधिकारी, पटल सहायक आदि से पूछताछ की।हाईकोर्ट के केस, शासन के पत्र और वित्त से संबंधित संस्तुतियों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिया। ई-ऑफिस का काम तेजी से बढ़ाने के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स यूपीडेस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.