प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता शिक्षा निदेशालय के चर्चित बाबू कलीम खां के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। ओमनगर राजापुर के अधिवक्ता पंकज कुमार ने प्रशासनिक अधिकारी कलीम खां पर भ्रष्टाचार और अनियमित तरीके से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अर्जित करने की शिकायत की थी। सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव राजकुमार सिंह ने निदेशक सतर्कता अधिष्ठान राजीव कृष्ण को पत्र लिखकर इस मामले में अभिसूचना संकलित (गोइंट जांच) कराकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है。

कलीम खां का तबादला कलीम खां की शिकायत मुख्यमंत्री से होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में उसका तबादला सामान्य तृतीय अनुभाग से प्रबंध में कर दिया गया था। कलीम खां के खिलाफ आईजीआरएस शिकायत हुई थी जो मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), शिक्षा निदेशालय को 30 सितं...