काशीपुर, फरवरी 25 -- बाजपुर, संवाददाता। रायपुर विधायक और उनके समर्थकों द्वारा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ उनके कार्यालय में की गई कथित अभद्रता और मारपीट के विरोध में बुधवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी एकजुट होकर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन भेजा। शिक्षकों का कहना है कि यदि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके ही कार्यालय में इस तरह का व्यवहार होगा, तो अधीनस्थ कर्मचारियों और शिक्षकों में असुरक्षा की भावना पैदा होना स्वाभाविक है। इससे सरकारी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.