देहरादून, फरवरी 24 -- Education Director Assault Case: बेसिक शिक्षा निदेशक से मारपीट के मामले में अधिकारी-कर्मचारी भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं। मुख्यमंत्री और शाम को मुख्य सचिव से वार्ता के बाद भी आंदोलनकारी नहीं माने। उक्त प्रकरण को लेकर शिक्षा विभाग में निदेशक स्तर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर निदेशालय में धरना दिया। धरनास्थल पर सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी विधायक हैं और उनकी गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए। इससे इतर किसी बात पर समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रखेंगे। यहीं सुबह 11 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। ...