कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का गुरुवार को आध्यात्मिक वातावरण में शुभारंभ हुआ। वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत हवन-पूजन हुआ एवं सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य शंकर बाजपेयी, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्या मंजूबाला श्रीवास्तव व अन्य ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। सभी ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...