गया, दिसम्बर 13 -- द टीचर फ्यूचर मेकर (टीएफएम) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में बांकेबाजार प्रखंड के मध्य विद्यालय नावाडीह के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार को टीएफएम शिक्षक प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 14 दिसंबर रविवार को बिहार विधान परिषद के उपसभागार, पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें विद्यालय में किए गए शैक्षणिक नवाचार, विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण योगदान, समुदाय को विद्यालय से जोड़ने की पहल तथा सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र कुमार वर्ष 1999 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अपनी शिक्षकीय यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक नवाचारी प्रयास किए हैं, जिनसे विद्यालय का सर्वांगीण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.