मिर्जापुर, दिसम्बर 12 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 62वां मंडलीय सम्मेलन/शैक्षिक संगोष्ठी शुक्रवार को नगर के बल्ली का अड्डा स्थित बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं प्रांतीय संरक्षक डॉ. श्याम नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मूल केंद्र हैं। समर्पण, संवेदनशीलता, रचनात्मकता और नवीन सोच से शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाकर सशक्त, शिक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.