लोहरदगा, सितम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।हिंडालको सीएसआर के माध्यम से हिंडालको द्वारा संचालित खनन क्षेत्र बगडू में प्राथमिक विद्यालय गांगुपारा में प्राइमरी स्कूल के 30 मेधावी विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। मौके पर हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, विद्यालय प्रबंधन से निदेशक सुबोध कुमार, सहायक प्रबंधक सीएसआर भास्कर सिन्हा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज कुमार ने बच्चों को दिए जा रहे संसाधनों का उपयोग शिक्षण कार्य में किए जाने की सलाह दी। शिक्षा जीवन को सफल बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिंडाल्को के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर सजग है। खनन क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वरोजगार आदि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिससे समुदाय को लाभ पहुंचा है। बच्चों क...