चंदौली, अप्रैल 26 -- पीडीडीयू नगर। सामाजिक संस्था डीएल एजुकेशनल ट्रस्ट की बैठक शनिवार को पराहूपुर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें शिक्षा जागरूकता को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि गरीब और मेधावी बच्चों में निःशुल्क पठन सामग्री का वितरण किया जाएगी। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद मिल सके और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इस मौके पर अनिल सिंह, बृजेश, डॉ संजय यादव, शिवम कुमार, प्रियेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...