पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्णिया पूर्व प्रखंड के मदारपुर गांव में फखरूल इस्लाम के आवास पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देकर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व सैनिक कमरुज्जम्मां ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की प्रेरणा दी। इंजीनियर शौकत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन के हर मोड़ पर काम आती है और यह व्यक्ति को आगे बढ़ने का सही रास्ता दिखाती है। वहीं संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों से रोजाना स्कूल जाने की अपील करते हुए कहा कि न...